







बीकानेर Abhayindia.com पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नौ अक्टूबर को संभावित बीकानेर दौरे की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री युनूस खान और राजपाल सिंह शेखावत बीकानेर आए। उन्होंने यहां पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के साथ चर्चा की। इस बारे में भी भाजपा की शहर व देहात इकाई को कोई सूचना नहीं दी गई। शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह और देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने भी मीडिया से बातचीत में पूर्व अध्यक्ष के दौरे की जानकारी नहीं होने की बात कही।
इधर, सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीकानेर दौरे के दौरान पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी को भाजपा में शामिल करने का ऐलान कर दिया जाएगा। इन्हीं संभावनाओं के चलते भाटी के समर्थक खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि पूर्व मंत्री भाटी ने करीब चार साल पहले भाजपा छोड़ दी थी। तब भाटी, सांसद अर्जुनराम मेघवाल को टिकट देने से नाराज थे।





