Saturday, April 25, 2026
Hometrendingभगवान लोकमणि लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में नृसिंह लीला का आयोजन

भगवान लोकमणि लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में नृसिंह लीला का आयोजन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गोगागेट बाहर स्थित ऋग्वेदी ब्राह्मण गायत्री मंदिर परिसर में भगवान लोकमणि लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी नृसिंह लीला का आयोजन किया गाया। प्रातः मंदिर परिसर में संचालित ऋग्वेदीय राका वेद पाठशाला के प्राचार्य शास्त्री पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में भगवान लोकमणि लक्ष्मी नृसिंह का १क्विंटल पंचामृत से पुरुष सूक्त द्वारा अभिषेक किया गाया। सायं 6 बजे से नृसिंह लीला का योजन हुआ। जिसमें भक्त प्रहलाद नव्य राकावत हिरण्यकश्पयू हरि गहलोत भगवान नरसिंह के रूप में पं काशी प्रसाद तिवाड़ी सचेतक रूप में झांकी निकाली गई।

सांयकाल हिरण्यकश्यप वध के बाद भगवान नरसिंह की महाआरती की गई और पंचामृत पंजीरी आदि का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तगण नरसिंह लीला का आनंद लिया। कार्यक्रम में राजकुमार पारीक, मोहित बिस्सा, वेद प्रकाश शर्मा, जय प्रकाश पारीक, रामेश्वर कच्‍छावा, ध्रुव तिवाड़ी, जगदीश दाधीच, करणी सिंह महारा, रूपेश सोनी, समाज सेवी तुलसीदास तिवाड़ी, धनराज गहलोत, चिरंजीव जोशी, दयानिधि दाधीच, महेश स्वामी आदि ने व्यवस्था संभाली। यज्ञ प्रसाद शर्मा ने बताया कि यह आयोजन 24 वर्ष पूर्ण कर रजत जंयती की और अग्रसर होने जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!