Friday, September 20, 2024
Homeबीकानेरपूर्व महापौर भवानी भाई की जयंती पर किया वृक्षारोपण

पूर्व महापौर भवानी भाई की जयंती पर किया वृक्षारोपण

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महापौर रहे भवानी शंकर शर्मा (भवानी भाई) की जयंती पर भागीरथ नंदनी संस्था की ओर से महात्मा फूले भवन परिसर में शिव वैली में वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर भागीरथ नंदनी संस्था के अध्यक्ष मिलन गहलोत ने बताया कि भवानी भाई को एक आदर्श नेता के रूप में याद किया जा रहा है। उन्होंने अपने जीवन के अंदर किसी भी प्रकार की नशे की लत नहीं थी। साफ छवि के बेदाग नेता थे। कांग्रेस पार्टी ही नहीं दूसरी पार्टियों के लोग सामाजिक लोग भी उनको बड़ा सम्मान देते थे। पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी उनको दी थी उसको उन्होंने बहुत अच्छी तरह से अपने कर्तव्य का पालन किया।

वृक्षारोपण करने वालों में प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव प्रियंका गहलोत सोलंकी, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज शेख, प्रदेश कांग्रेस महिला सचिव ममताज बानो, वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री कंचन भाटी, महिला कांग्रेस सचिव पार्वती गोसाई, अफसाना पठान, मधुबाला, जुनेद, सबीर, पीपा क्षत्रिय विवाह समिति के अध्यक्ष भंवरलाल बडगूजर, विशाल गहलोत, कांग्रेस नेत्री संतोष परिहार आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular