Hometrendingदीपावली पर जेबकतरे एक्टिव मोड पर, तौलियासर भैंरूजी गली मार्केट में शॉपिंग...

दीपावली पर जेबकतरे एक्टिव मोड पर, तौलियासर भैंरूजी गली मार्केट में शॉपिंग करने आईं महिला के साथ हो गई वारदात

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में दीपावली के त्‍योहार की बाजारों में बन रही रौनक के बीच जेबकतरे भी सक्रिय हो गए हैं। आए दिन वारदातें सामने आने लगी है। इस बीच, कोटगेट थाना क्षेत्र की तौलियासर भैंरू गली मार्केट में शॉपिंग करने के लिए आईं एक महिला के बैग से दो माबाइल, एक सोने की चेन व दस हजार रुपए नगदी गायब हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने अज्ञात जने के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी नत्‍थूसर गेट के बाहर रहने वाले 30 वर्षीय नवदीप छंगाणी पुत्र आनंद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 28 अक्‍टूबर को मेरी माताजी शाम करीब चार बजे तौलियासर भैंरूजी गली मार्केट गई थी। इस दौरान एक दुकान पर जब उन्‍होंने अपना बैग संभाला तो उसके कट लगा हुआ था। बैग में से दो मोबाइल ओपो व रेडमी, एक सोने की चेन मय पैंडल व दस हजार रुपए नगदी चोरी हो गए। मामले की जांच एएसआई राधेश्‍याम को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular