Friday, October 4, 2024
Hometrendingभामाशाहों ने नोखा रोड पर लगाया सेवा शिविर, तपती धूप में सेवादारों...

भामाशाहों ने नोखा रोड पर लगाया सेवा शिविर, तपती धूप में सेवादारों में दिखा उत्साह

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट, रसरसना परिवार, पूनमचन्द झंवरी देवी कच्छावा चैरिटेबल ट्रस्ट, लूणकरण सरोज देवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा माँ करणी के भक्तों के लिए जल, चाय व अल्पाहार की सेवा रखी गई।

भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने शिविर में माँ करणी की आरती कर प्रसाद का भोग लगाया। महनोत ने बताया कि तपती धूप में भी दिनभर सेवादारों का उत्साह सराहनीय रहा वहीं श्रद्धालुओं को जल-चाय व अल्पाहार की सेवा से स्फूर्ति भी मिली।

पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि नवरात्रा से पहले अमावस्य के दिन हजारों-लाखों पदयात्री देशनोक माँ करणी के दरबार में धोक लगाने पहुंचते हैं। पदयात्रियों की सेवार्थ दो अक्टूबर को नोखा रोड स्थित दुर्गा पंजाबी होटल से एक किमी आगे सेवा शिविर लगाया गया।

रमेश भाटी ने बताया कि गणेशमल बोथरा, जेठमल सेठिया, हनुमानमल रांका, नरेश मक्कड़, नरपतसिंह भाटी, अशोक रामपुरिया, विकास रामपुरिया, शंभु गहलोत, आदर्श शर्मा, विकास सेठिया, विकास महनोत, धर्मेन्द्र गोलछा, सुशील पारख, महावीर चौरडिय़ा, पंकज रांका, मुहुर्त महनोत, आनन्द शर्मा, घनश्याम सैन, विनोद मोदी, राजेन्द्र व्यास, महेन्द्र सुगंध, रामकिशन बजाज, जितेन्द्र आचार्य, लक्की पंवार, गौरीशंकर देवड़ा, घनश्याम जाजड़ा, विशाल चौपड़ा, निर्मल गहलेात, पंकज गहलोत, नरेन्द्र चंचल, लक्की व्यास, सुरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह राठौड़, संजय स्वामी, शक्ति सिंह, रामलाल कच्छावा, सत्यनारायण कच्छावा, नितेश गहलोत, किशन भाटी, अंकित भाटी, दाऊलाल छंगाणी एवं प्रणव भोजक ने सेवाएं प्रदान की।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular