Thursday, June 25, 2026
Hometrendingपेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर वृद्धि, विपक्ष ने किया सरकार...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर वृद्धि, विपक्ष ने किया सरकार पर जोरदार हमला

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com देश में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। कीमतों में इस बार 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। यह 5 दिन में दूसरी है जब पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ाया गया है। इससे पहले 15 मई को 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। आपको बता दें कि मीडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की कमी और बढ़ते दाम को लेकर कई देशों की हालत खराब हो गई है। हालांकि, भारत सरकार का दावा है कि अपने देश में इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है। लेकिन, बीते पांच दिन में भारत पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी हुई है।

तेल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि पांच दिनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। हम बस नरेंद्र मोदी जी से यह पूछना चाहते हैं कि आप भारत के नागरिकों को किस्तों में क्यों मारना चाहते हैं? उन्हें एक ही बार में मार डालिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ईंधन और उर्वरकों सहित आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और इस स्थिति को केंद्र सरकार की आर्थिक विफलता बताया।

बेंगलुरु में पत्रकारों को संबोधित करते हुए, खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक दूरदर्शिता और दृष्टिकोण का अभाव है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के लगातार अवमूल्यन पर गहरी चिंता व्यक्त की और आम आदमी पर और अधिक आर्थिक दबाव पड़ने की चेतावनी दी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!