28.4 C
Bikaner
Wednesday, March 22, 2023

पायलट के निर्देश पर बीकानेर में कांग्रेस की ये टीम करेगी जरूरतमंदों की मदद

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=

बीकानेर abhayindia.com राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने 21 दिन के देश व्यापी लॉकडाउन को देखते हुए जिला स्तर पर एक 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

Ad class= Ad class=

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=

यह कमेटी घर पर रहते हुए जिला प्रशासन के संपर्क में रहेगी। कमेटी का कार्य हर व्यक्ति को उसकी मौलिक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है और साथ ही हर जरूरतमंद व्यक्ति तक खाध्य सामग्री पहुंची या नहीं और भोजन के बिना कोई रहा तो नहीं, उसकी व्यवस्था देखने की है। जिस भी इलाके में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता नहीं हो रही उस इलाके में उसकी उपलब्धता करवाने के लिए कमेटी जिला प्रशासन से वार्ता कर उसकी पूर्ति करवाने का कार्य करेगी।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि कोई भी जरूरतमंद परिवार और व्यक्ति निम्नलिखित नंबरों से संपर्क कर सकते हैं, जो कि जिला प्रशासन से वार्ता कर संबधित व्यक्ति तक आवश्यक सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन से कोई संतोषप्रद कार्यवाही ना होने की स्थिति में कमेटी के सदस्य जिला अध्यक्ष को फोन से सूचित करेंगे और जिला अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष से स्थिति से अवगत करवाएंगे।

कमेटी सदस्य            फोन नंबर

  1. अब्दुल मजीद खोखर – 982888401
  2. श्रीलाल व्यास – 9829832433
  3. मासूक अहमद – 9414018734
  4. गजेंद्र सिंह सांखला – 9414137210
  5. जावेद परिहार- 9929670777
  6. ललित तेजस्वी- 7568612082
  7. नितिन वत्सस- 9929099018

Rajasthan : कोरोना वायरस के खौफ के बीच बुधवार की सुबह लाई ये अच्‍छी खबर…

बीकानेर : कोरोना राहत कोष आज से शुरू करेगा राशन सामग्री का वितरण, कलक्‍टर कुमार…

Abhay India
Abhay Indiahttps://abhayindia.com
बीकानेर की कला, संस्‍कृति, समाज, राजनीति, इतिहास, प्रशासन, पर्यटन, तकनीकी विकास और आमजन के आवाज की सशक्‍त ऑनलाइन पहल। Contact us: [email protected] : 9829217604

Related Articles

Latest Articles