Friday, June 5, 2026
HometrendingRajasthan : कोरोना वायरस के खौफ के बीच बुधवार की सुबह लाई...

Rajasthan : कोरोना वायरस के खौफ के बीच बुधवार की सुबह लाई ये अच्‍छी खबर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच बुधवार सुबह एक अच्छी खबर मिली है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह के हवाले से आई इस खुशखबर के अनुसार मंगलवार को हुई सैंपल जांच में सभी मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में 1464 जांच नमूने लिए जा चुके थे, इनमें से 32 पॉजिटिव हैं। इन 32 में से 3 को पूर्व में कोरोना फ्री घोषित किया जा चुका है और 1417 नमूने नेगेटिव हैं। उन्‍होंने बताया कि पांच नमूनों की पुन: जांच करवाई जा रही है। जिनमें से 5 भीलवाड़ा, और 1—1 नमूना टोंक, दौसा और कोटा जिले से है।

कोरोना से निपटने के लिए बीकानेर में बनाया वार-रूम

भारत 21 दिन लॉकडाउन, घबराएं नहीं : 14 अप्रैल तक क्या खुला, क्या बंद, देखें पूरी लिस्ट

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!