Friday, April 24, 2026
Hometrendingमहावीर इंटरनेशनल केन्द्र की नवनियुक्त कार्यकारिणी शपथ ग्रहण एवं दीपावली स्नेह मिलन...

महावीर इंटरनेशनल केन्द्र की नवनियुक्त कार्यकारिणी शपथ ग्रहण एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्‍न

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महावीर इंटरनेशनल केन्द्र बीकानेर द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी शपथ ग्रहण एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार को डागा गेस्ट हाउस में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीर राजेन्द्र राठौड़, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वीर सन्तोष बाँठिया, क्षेत्रीय सचिव (रीजन–5 एवं वीर टोडरमल चोपड़ा, जोन अध्यक्ष रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर नरेन्द्र सुराणा ने की। नवगठित कार्यकारिणी को शपथ वीर राजेन्द्र राठौड़ एवं वीर सन्तोष बाँठिया द्वारा दिलाई गई। दीपावली स्नेह मिलन के दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और सेवा व सौहार्द के संकल्प को दोहराया।

नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष वीर नरेन्द्र सुराणा, उपाध्यक्ष वीर अमित डागा, वीर सुरेन्द्र भदाणी, सचिव वीर धर्मचन्द सेठिया, संयुक्त सचिव वीर गजेन्द्र सुराणा तथा कोषाध्यक्ष वीर विक्रान्त नाहटा शामिल हैं। निर्देशक मंडल में वीर बसन्त नौलखा, वीर कन्हैयालाल बोथरा, वीर अजीतमल खजांची, वीर प्रवीण मित्तल एवं वीर सुरेश गुप्ता सम्मिलित हैं।

कार्यक्रम का संचालन वीर धर्मचन्द सेठिया ने किया तथा मंच संचालन वीर जेएस मेहता ने किया। आभार वीर कन्हैयालाल बोथरा ने व्यक्त किया। अध्यक्ष वीर नरेन्द्र सुराणा ने कहा कि संस्था आगामी वर्ष में सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं विस्तृत रूप में आगे बढ़ाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!