![Ad](/wp-content/uploads/2025/01/nrk-typing-college.gif)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/11/hi-tech-classes-bikaner.gif)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/12/Arihant-Properties-And-Developers.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2025/01/Nirala-Optical-Bikaner.gif)
बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का शपथ ग्रहण समारोह रविवार रवींद्र रंगमंच पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल थे। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर और उद्यमी श्री शिव रतन अग्रवाल फन्ना बाबू बतौर अतिथि मौजूद रहे।
दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत हुई। मुख्य अतिथि अर्जुन राम मेघवाल ने सर्वप्रथम नवनिर्वाचित अध्यक्ष जुगल राठी को शपथ दिलाई बाद में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यकारिणी में अध्यक्ष सहित 9 लोग होंगे सचिव संजय सांड 3 उपाध्यक्ष क्रमश मेघराज गोदारा, परमेन्द्र सिंह, वेद अग्रवाल 2 सह-सचिव क्रमश राम दयाल सारण, रविन्द्र शर्मा (विलीयम) कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित होंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री मेघवाल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के दौर में हमारा देश दुनिया की ग्यारहवीं अर्थव्यवस्था थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे पांचवें स्थान पर पहुंचाया। प्रधानमंत्री का स्वप्न है कि हमारा देश जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ते हुए वर्ष 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने। इसमें उद्यमियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जीडीपी के विभिन्न घटकों के बारे में बताया और कहा कि अनेक प्रतिकूलताओं के बावजूद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की जीडीपी स्थिर रही।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की जीडीपी दुनिया में तीसरे नंबर पहुंचेगी, तो विकास को पंख लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि हवाई सेवा के विकास के लिए एयरपोर्ट की भूमि अधिग्रहीत होते ही यहां भव्य ग्रीन टर्मिनल बिल्डिंग बनाई जाएगी। टर्मिनल बनते ही बड़े शहरों से एयर कनेक्टिविटी की सुविधा प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कलकत्ता गुवाहाटी रूट का सर्वे इंडिगो द्वारा किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि बीकानेर को सिरेमिक हब बनाने की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई है। इस दिशा में जल्दी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीकानेर में गैस पाइप लाइन लाने की कार्यवाही भी जल्दी की जाएगी। बीकानेर में ड्राई पोर्ट के विकास के लिए अध्यक्ष जुगल राठी के निवेदन व व्यापरियों की मांग पर चलते कार्यक्रम में राजसीको की सीएमडी आरुषि मलिक से दूरभाष पर बात की और राजसीको के अधिकारियों को बीकानेर में चिह्नित भूमि के अवलोकन के लिए निर्देशित किया, जिस पर राजसीको की सीमडी ने अवलोकन करने के लिए दल भेजने का भरोसा दिलाया। मंत्री ने कहा कि जल्दी ही बीकानेर को 75 ई-बसें मिलेंगी। इससे सिटी ट्रांसपोर्ट सेवाएं शुरू होगी। उन्होंने शहर के विकास के जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा की।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जुगल राठी ने सर्वप्रथम केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बीकानेर से अन्य शहरों के लिए हवाई सेवाओं के विस्तार करने व इण्डिगों फ्लाइट के नियमित संचालन को शुरू करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर धन्यवाद दिया। राठी ने कहा कि मंडल का गौरवमयी इतिहास रहा है। नवनिर्वाचित पदाधिकारी इसी गरिमा के अनुसार सकारात्मक प्रयास करेंगे और बीकानेर के औद्योगिक विकास की दिशा में समन्वित कार्य किया जाएगा। उन्होंने कनेकटिंग फ्लाइट चालू करवाने, रेलवे ट्रांसपोर्टेशन के साथ ड्राई पोर्ट स्थापित करने, सिरेमिक जोन विकसित करने, गैस पाइप लाइन से जोड़ने, पुरानी जेल भूमि के निस्तारण और पब्लिक ट्रासंपोर्ट सुविधा प्रारंभ करने की मांग की।
उन्होंने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास की मांग की, जिससे उद्यम और पर्यटन को बढ़ावा मिले एवं व्यापारियों के हितों का संरक्षण हो। सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ व्यापारी हित में कार्य करें, इसलिए बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल हमेषा साथ रहेगा। अध्यक्ष राठी के संबोधन के दौरान की गई विभिन्न मांगों पर केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए वहीं पर समाधान करने के दिशा -निर्देष अधिकारियों को दिए।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव संजय सांड ने स्वागत उद्बोधन दिया। विजय बाफना ने बीकानेर में निफ्टम की शाखा प्रारम्भ करने की बात रखी व बताया कि बीकानेर निफ्टम के लिए पूर्ण योग्य है बीकानेर एग्रो इण्डस्ट्री का हब है और भविष्य में एग्रो, फूड सभी संभावनाओं को पूर्ण करने वाला जिला है व मंत्री अर्जुन राम द्वारा निफ्टम के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
उद्यमी कमल कल्ला ने सभी आगन्तुकों का आभार जताते हुए बताया कि रविन्द्र रंगमंच का सभागार आज सचिवालय का प्रतिरूप लग रहा है। इस दौरान राजेन्द्र डीडवाणिया, नरपत सेठिया, विनोद बाफना, दिलीप पारख, चम्पकमल सुराणा, सुरपत सिंह, अजय कुमार सेठिया, सत्यप्रकाश आचार्य, गुमान सिंह राज पुरोहित, बसन्त नवलखा, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, किशोर सर, शिव सोनी, कानजी दुग्गड़, मोहन सुराणा, द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, मनमोहन कल्याणी, विनोद अग्रवाल, जयदयाल डूडी, मघाराम, राम प्रकाश चौधरी, नोखा नगर पालिका चैयरमैन नारायण झंवर, शशि मोहन मूंधड़ा, बाबू लाल मोहता, राज करण पुगलिया, पीबीएम अधीक्षक सुरेन्द्र वर्मा, सोहन लाल राठी, किशन लोहिया, दिनेश राठी, भतमाल पेडीवाल, इल्लू राठी, चिरंजीव लाल पारीक, हेतराम गौड़, महावीर प्रजापत, आशा राम जोशी, राजेश कल्ला, वीरेन्द्र किराडू, मनोज कल्ला, चेतराम थालोड़, मनोहर लाल सियाग, सीताराम जाखड़, मोहन सियाग, मोहन कड़वासरा सहित व्यापार उद्योग जगत के गणमान्य जन मौजूद रहे।
![Ad](/wp-content/uploads/2023/03/Mn-Hospital-Bikaner.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/12/Roopji.gif)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/12/Goyal.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/05/development-ultrasound.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2021/12/Dr-Shayam-Agarwal-Hospital-Bikaner-1.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2023/10/Narayan-Vihar.gif)