










नई दिल्ली Abhayindia.com दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। रुझानों में भाजपा 47 तो वहीं, आम आदमी पार्टी 23 पर आगे चल रही है। अब तक आए नतीजों में भाजपा 16 और आप 11 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को 4089 वोट से हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। कांग्रेस ने इस सीट से संदीप दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा था। आपको बता दें कि प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे है।
एक सीट ऐसी भी रही जहां असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने आम आदमी पार्टी का काम बिगाड़ दिया। मुस्लिम बहुल सीट मुस्तफाबाद भाजपा की झोली में चली गई है। यहां से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी के अदील अहमद खान को 17 हजार 578 वोटों से हरा दिया है। इस सीट पर ओवैसी की पार्टी AIMIM से चुनाव लड़े ताहिर हुसैन ने आप का खेल बिगाड़ा है।
कालकाजी सीट से आप प्रत्याशी आतिशी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को हराया है। बता दें कि कालकाजी सीट सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। इस बार आम आदमी पार्टी ने कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक अलका लांबा को उतारा।
जंगपुरा सीट से आप प्रत्याशी मनीष सिसोदिया हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां जीत दर्ज की है। हार के बाद आम आदमी पार्टी नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार करावल नगर सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा जीत गए हैं। आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी को उन्होंने हराया है। पटपड़गंज सीट पर भाजपा के अवध ओझा हार गए हैं। भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी ने यहां जीत दर्ज की है।
बीजेपी को मिली जीत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है। यह अहंकार और अराजकता की हार है। उन्होंने आगे कहा कि यह मोदी की गारंटी’ और मोदी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है। इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है।





