








बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ एकीक्रत की उप विभागीय समिति स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर के अध्यक्ष इन्द्र कुमार जोशी ने समिति के विभिन्न पदों पर मनोनयन किया है।
अध्यक्ष जोशी ने शेर सिंह पंवार अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को मुख्य सलाहकार, अजीत सिंह चौहान सहायक प्रशासनिक अधिकारी को उपाध्यक्ष, तुलसीराम पडिहार अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को सचिव, सुरेन्द्र कुमार दवे सहायक प्रशासनिक अधिकारी को संयुक्त सचिव, सुनील कुमार बाली को सहायक प्रशासनिक अधिकारी को कोषाध्यक्ष, बलवीर कुमार मुदगल सहायक प्रशासनिक अधिकारी को सांस्क्रतिक मंत्री, दीपक जोशी वरिष्ठ सहायक को मीडिया प्रकोष्ठ मंत्री, अरविंद यादव वरिष्ठ सहायक को खेल मंत्री, हनुमान चौधरी वरिष्ठ सहायक को संगठन मंत्री व सोनम सिंह कनिष्ठ सहायक को प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया है।





