HometrendingRajasthan Weather : आज भी चलेगी हीट वेव, कल हवा दिशा बदलेगी...

Rajasthan Weather : आज भी चलेगी हीट वेव, कल हवा दिशा बदलेगी तो मिलेगी राहत

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में हीट वेव का जोर जारी है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। तापमान में भी लगातार बढोतरी दर्ज हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज के लिए भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 20 अप्रेल से हीट वेव से राहत मिलने की उम्‍मीद है।

विभाग के अनुसार, आज जोधपुर, बीकानेर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं हीटवेव चल सकती है। वहीं, 20 अप्रेल से हवाओं की दिशा बदलेगी इससे हीट वेव से राहत मिल सकती है। प्रदेश में पश्चिमी हवाओं की जगह उत्तरी हवा का प्रभाव बढ़ने लगेगा। इससे दिन के तापमान में गिरावट होगी और लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

आपको बता दें कि बीते चौबीस घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर और चूरू में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री और चूरू में 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। शुक्रवार को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा सहित सभी शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। कई स्थानों पर हीटवेव भी चली। आगामी 48 घंटे में जोधपुर और बीकानेर संभाग में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular