Thursday, June 25, 2026
Hometrendingराजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, सचिव का दावा, कहा- आमजन घबराहट...

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, सचिव का दावा, कहा- आमजन घबराहट में खरीदारी न करें

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां राजस्थान सहित देशभर में पेट्रोल एवं डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं। राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा उपभोक्ताओं की वास्तविक मांग को पूरा करने के लिए आपूर्ति श्रृंखला को लगातार सुदृढ़ बनाए रखा गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आमजन को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव अम्बरीष कुमार ने कहा कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों के खुदरा आउटलेट्स पर डीजल की कीमत 94 रुपये प्रति लीटर है जबकि निजी क्षेत्र की कंपनी नायरा के आउटलेट्स पर इसकी कीमत लगभग 97 रुपये प्रति लीटर है। इसी मूल्य अंतर के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की मांग अधिक देखी जा रही है। वहीं, संस्थागत डीजल की कीमत लगभग 160 रुपये प्रति लीटर होने के कारण कई उद्योग एवं थोक उपभोक्ता भी खुदरा पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे कुछ स्थानों पर अतिरिक्त दबाव की स्थिति बनी है। हालांकि कंपनियों की ओर से खुदरा उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है।

तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रदेश में ईंधन की मांग एवं बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले साल की तुलना में इंडियन ऑयल की पेट्रोल बिक्री में 28 प्रतिशत तथा डीजल बिक्री में 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि अन्य राज्यों में यह वृद्धि क्रमशः 20.2 प्रतिशत एवं 20.8 प्रतिशत रही। इसी प्रकार एचपीसीएल की राजस्थान में पेट्रोल बिक्री 13.7 प्रतिशत और डीजल बिक्री 16.8 प्रतिशत बढ़ी है। बीपीसीएल की पेट्रोल बिक्री में 24 प्रतिशत तथा डीजल बिक्री में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि बढ़ती मांग के बावजूद पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी हुई है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव ने कहा कि उपभोक्ता सामान्य खरीदारी व्यवहार बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या आशंका के चलते अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण या घबराहट में खरीदारी न करें। उन्होंने कहा कि राज्यभर में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और आमजन को नियमित रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जाता रहेगा।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!