Sunday, May 11, 2025
Hometrending7 साल, 3 महीने और 4 दिन बाद आखिरकार निर्भया को मिला...

7 साल, 3 महीने और 4 दिन बाद आखिरकार निर्भया को मिला न्‍याय

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली। 7 साल, 3 महीने और 4 दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार निर्भया की मां के चेहरे पर मुस्कुराहट आ ही गई। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे उसके सभी दोषियों को एक साथ तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया। आपको बता देंकि 16 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली में छह दरिंदों ने निर्भया से दुष्कर्म किया था। एक ने जेल में खुदकुशी कर ली थी, दूसरा नाबालिग था इसलिए तीन साल बाद छूट गया।

इस मामले में शेष बचे चार दरिंदें मुकेश (32 साल), अक्षय (31 साल), विनय (26 साल) और पवन (25 साल) अपनी मौत से दो घंटे पहले तक भी कानून के सामने गिड़गिड़ाते रहे। आखिरकार जीत निर्भया की ही हुई। इससे पहले दुष्कर्मियों ने 15 घंटे में 6 अर्जियां लगाईं।

शुक्रवार तड़के सवा तीन बजे तक हाईकोर्ट से लेकर सर्वोच्‍च अदालत तक सुनवाई होती रही, लेकिन सब अर्जी खारिज। सुबह 5 बजे तिहाड़ जेल में फांसी की आखिरी तैयारियां शुरू कर दी गईं। दुष्कर्मियों को फांसी के तख्ते तक ले जाया गया। फिर सभी दोषियों के चेहरे पर नकाब डाला गया और फंदे कस दिए गए। महज सात मिनट बाद जेल अधिकारी ने चारों की मौत की पुष्टि कर दी। 30 मिनट बाद डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

22 मार्च को देश भर में जनता कर्फ्यू, घरों से न निकलें लोग: प्रधानमंत्री मोदी

चुनाव आचार संहिता हटते ही जगी राजनीतिक नियुक्तियों की उम्‍मीद, 31 मार्च तक 50 हजार…

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular