Thursday, June 25, 2026
Hometrendingभारतीय सेना में युवाओं की बड़ी संख्या में भर्ती के लिए नई...

भारतीय सेना में युवाओं की बड़ी संख्या में भर्ती के लिए नई स्कीम लॉन्च

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com भारतीय सेना की तीनों शाखाओं- थलसेना, नौसेना और वायुसेना में युवाओं की बड़ी संख्या में भर्ती के लिए नई स्कीम लॉन्च की गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ तीनों सेनाओं के सेनाध्यक्षों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस योजना का ऐलान करने किया है। इस स्कीम के तहत नौजवानों को सिर्फ चार साल के लिए सशस्त्र सेनाओं में सेवा देनी होगी।

अग्निपथ के तहत हर साल करीब 45 हजार युवाओं को सेना में शामिल किया जाएगा। ये युवा 17.5 से 21 साल की उम्र के बीच होंगे। इन्हें चार साल के लिए सेना में सेवा देने का मौका मिलेगा। इन चार सालों में से 6 महीने सैनिकों को बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी। सैनिकों को 30 हजार से 40 हजार सैलरी और अन्य फायदे दिए जाएंगे। वे तीनों सेनाओं के स्थायी सैनिकों की तरह अवॉर्ड, मेडल और इंश्योरेंस कवर पाने के हकदार रहेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि अगले 1.5 साल में सरकार मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों और डिपार्टमेंट्स में ह्यूमन रिसोर्स के स्टेटस का रिव्यू करने के बाद यह आदेश दिया है। आज तीनों सेना प्रमुख एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सेना के तीनों अंगों में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना की घोषणा करेंगे। इसमें चार साल के कार्यकाल के लिए सेना में भर्तियां की जाएंगी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!