Tuesday, April 16, 2024
Homeम्हारो बीकानेर'मक्खनजी के व्यक्तित्व से प्रेरणा लें युवा'

‘मक्खनजी के व्यक्तित्व से प्रेरणा लें युवा’

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मक्खन जोशी की सत्रहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को नत्थूसर गेट के बाहर स्थित जोशी कल्याण भवन में ष्युवा जागृति अभियान की शुरूआत हुई। इस दौरान स्व. मक्खन जोशी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास, गंगा पुनरोद्धार तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘यंग इंडिया’ का जो सपना देखा है, उसे साकार करने में भी युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा, इस देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को अपनी योग्यता और जिम्मेदारी को समझना होगा।
मेघवाल ने कहा कि मक्खन जोशी को राजनीति के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान प्राप्त हुआ। युवा को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने संस्था द्वारा प्रारम्भ किए गए युवा जागृति अभियान की सराहना की तथा कहा कि अभियान के तहत युवाओं के लिए कॅरियर फेस्टिवल आयोजित किए जाएं।
विधायक डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी ने कहा कि मक्खन जोशी एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ साहित्यानुरागी थे। अनेक साहित्यकारों से उनकी गहरी दोस्ती थी। नगर विकास न्यास के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी। वे सदैव बीकानेर के लोगों के बीच रहे। आज भी बीकानेर को उनकी कमी महसूस होती है। उन्होंने मक्खन जोशी के जीवन के अनेक प्रसंगों के बारे में जानकारी दी।
डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि मक्खन जोशी, भविष्यदृष्टा थे। मुरलीधर व्यास नगर बसाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण रही। वे कुरीतियों के खिलाफ भी लड़े। वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश आचार्य ने कहा कि प्रतिपक्षियों के प्रति मक्खन जोशी के भाव, राजनीति में आज भी आदर्श हैं। उन्होंने बेदाग राजनीति की। वे साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक थे। अब्दुल मजीज खोखर ने कहा कि वे दबंग राजनीतिज्ञ थे तथा छत्तीस कौमों को साथ लेकर चले। पूर्व पार्षद अरविंद मिढ्ढा ने कहा कि संस्था द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत किए जा रहे कार्य सराहनीय है। सोसायटी सचिव तथा कार्यक्रम संयोजक अविनाश जोशी ने कहा कि देश की 65 प्रतिशत आबादी युवा है तथा इन्हें सही दिशा मिलेए इसके लिए सतत प्रयासों की जरूरत है। सोसायटी अध्यक्ष शांति प्रसाद बिस्सा ने आभार जताया। इस अवसर पर अतिथियों ने अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम में डॉण् मीना आसोपाए जुगल किशोर जोशी तथा पार्षद नरेश जोशी भी बतौर अतिथि मौजूद थे। संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। कार्यक्रम में विजय आचार्य, कन्हैयालाल जोशी, गोकुल जोशी, पूर्व सभापति अखिलेश प्रताप सिंह, पार्षद दाऊ सेवग, गिरिराज जोशी, पुरूषोत्तम व्यास, अभय सिंह राजपुरोहित, विनोद धवल, दुलीचंद सेवग, अमरदीप मारू, अरूण जैन, युधिष्ठिर सिंह भाटी, किशन चैधरी, भंवर पुरोहित, मनोज पारख, राजकुमार किराड़ू, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली, संजय आचार्य, बृजराज जोशी, कमल आचार्य, गिरिराज खेरीवाल, महेन्द्र चूरा, दिनेश ओझा, नवनीत पुरोहित, पीएस बोहरा, खुशाल चंद व्यास सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular