Friday, May 15, 2026
Hometrendingएमजीएसयू : नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं 25 से, तैयारियों में जुटा विश्वविद्यालय

एमजीएसयू : नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं 25 से, तैयारियों में जुटा विश्वविद्यालय

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयूू) के स्नातक नियमित विद्यार्थियों की मुख्य परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. जे. एस. खीचड़ ने बताया कि फिलहाल स्वयंपाठी विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही है, जो कि 23 फरवरी को समाप्त होगी। इसके दो दिन बाद नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू होगी, जो अप्रैल के द्वितीय सप्ताह तक चलेगी। उन्होंने बताया कि नियमित विद्यार्थियों के प्रवेश-पत्र 21 फरवरी से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। वहीं पीजी की परीक्षा मार्च में शुरू होगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!