ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का अहम महत्व है। खासतौर से इसका मानव जीवन पर भी सीधा प्रभाव होता है। इस बीच, आपको बता दें कि मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। मंगल अभी मकर राशि में विराजमान हैं। मंगल 15 मार्च 2024 तक मकर राशि में ही रहेंगे। इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए खुशियों की बहार लाएगा। आइए, यहां जानते हैं वे भाग्यशाली राशियां कौनसी हैं…
मेष : नौकरी और कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। पुराने निवेश से आर्थिक धनलाभ होगा। अटके हुए पुराने काम पूरे हो सकेंगे। आपसी रिश्तों में प्रगाढता आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह : मंगल का गोचर शुभ फलदायी रहेगा। समाज में मान सम्मान बढेगा। करियर और व्यापार में अपेक्षित सफलता मिल सकेगी। आपसी रिश्तों में सुधार। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।
कुंभ : कार्यक्षेत्र में आय के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अटके हुए काम पूरे हों सकेंगे।
गजकेसरी राजयोग से चार राशियों के जातकों की बदल जाएगी किस्मत
बुध का गोचर खोलेगा कई राशियों के भाग्य का पिटारा, जानें- कौनसी हैं ये लकी राशियां…



















