Thursday, May 14, 2026
Homeम्हारो बीकानेरऐसे किया माहेश्वरी महिला मंडल ने नववर्ष का स्वागत

ऐसे किया माहेश्वरी महिला मंडल ने नववर्ष का स्वागत

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नए साल के स्वागत में शहर के अनेक संगठनों की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में उत्तरी राजस्थान की बीकानेर माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से रामेश्वर लाल तापडिय़ा के फार्म हाउस में पिकनिक का आयोजन कर नया साल मनाया गया। गुनगुनी धूप में मंडल की सदस्यों ने निशा झंवर और विभा बिहाणी के संयोजन में आउटडोर गेम्स का एंजॉय किया। इस दौरान खूब हंसी-ठिठोली हुई। स्वादिष्ट पकवानों का आनंद उठाया गया। बाद में ग्रुप फोटो करवाए गए। मंडल की अध्यक्ष अंजली झंवर और सचिव कंचन राठी ने पिकनिक में शामिल सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी, साथ ही संगठन से जुड़ी गतिविधियों के बारे में चर्चा करते हुए आगामी रूपरेखा तय की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!