Friday, April 24, 2026
Homeम्हारो बीकानेरएम.डी.वी. में बनेगी विकास परिषद, होली मिलन 24 को

एम.डी.वी. में बनेगी विकास परिषद, होली मिलन 24 को

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। मुरलीधर व्यास नगर के नन्दीश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित सामुदायिक भवन के पास स्थानीय एम.डी.वी. सैलिब्रेटी गु्रप द्वारा सम्पूर्ण कॉलोनी की जनसमस्याओं को लेकर साधारण सभा का आयोजन किया गया।
गु्रप सदस्य पवन राठी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता राजेश चूरा व लक्ष्मणदत्त किराडू ने की। गु्रप के अध्यक्ष योगेश बिस्सा ने बताया कि आगामी 24 फरवरी को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रोटरी क्लब के सचिव गिरीराज जोशी ने इस दौरान संस्था के गठन व संभावित कार्यकारिणी का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से आगामी कार्यक्रम के बाद संस्था के गठन का निर्णय लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुये राजेश चूरा ने बताया कि सर्वसमिति से संस्था के नाम पर सहमति प्राप्त की जा चुकी है। संस्था का नाम मुरलीधर व्यास नगर विकास परिषद रखा जाएगा। बैठक में न्यायाधीश लक्ष्मणदत्त किराडू ने अपने नेतृत्व में आगामी कार्यक्रम के लिए 15 सदस्यीय प्रबंधन समिति का गठन किया। गु्रप के अन्य सक्रिय सदस्य किशोर पारीक ने बैठक के अन्त में उपस्थित सदस्यों का आभार जताया।
इस अवसर पर के. पी. बिस्सा, निखिल हर्ष, वैद्य ओमप्रकाश गौड़, पवन स्वामी, आलोक पुरोहित, गिरीराज आचार्य, भूपेन्द्र चौधरी, राकेश बिस्सा, प्रेमशंकर रंगा, सुधा आचार्य, रास बिहारी जोशी, शुभम पारीक, अशोक रंगा, जोगेन्द्र श्रीमाली, धर्मेन्द्र श्रीमाली, रामदेव व्यास, आर. के. हर्ष, दीपक व्यास, विनोद सोनी, ऋषि आचार्य, रामकुमार पुरोहित, श्रीगोपाल पुरोहित, महादेव व्यास, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!