Wednesday, April 24, 2024
Homeमनोरंजनसलमान का 'खान'दान इस क्रिकेटर का हैं दीवाना, कोहली नहीं...

सलमान का ‘खान’दान इस क्रिकेटर का हैं दीवाना, कोहली नहीं…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मुंबई। सिने अभिनेता सलमान खान के भाई अभिनेता अरबाज खान का नाम आईपीएल सट्टेबाजी में आने से पूरा ‘खान’दान मुश्किल में है। इस बीच खबर यह आई है कि सलमान खान का पूरा परिवार क्रिकेट का दीवाना है। खासतौर से भारतीय टीम का। उसमें भी एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसे तो पूरा ‘खान’दान बेहद पसंद करता है। लेकिन अरबाज के अलावा कोई भी क्रिकेट के सट्टे को पसंद नहीं करता।

सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘दबंग-3’ के प्रोजेक्ट से अरबाज खान को बाहर करना चाहते हैं। सट्टेबाजी के चलते डायरेक्शन की जिम्मेदारी उन्होंने पहले ही अरबाज खान से ले ली थी और अब वो प्रोडक्शन की जिम्मेदारियों से अरबाज को हटाना चाहते हैं। फिलहाल, सलमान रियलिटी शो ‘दस का दम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। शो के दौरान सलमान खान ने कई बातों का खुलासा किया। सलमान खान ने बताया कि वो और उनके पिता सलीम खान किस क्रिकेटर के मुरीद हैं। वैसे भी सलमान समय-समय पर अपना क्रिकेट प्रेम जाहिर करते रहे हैं।

शो के दौरान सलमान खान ने बताया कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी काफी पसंद हैं। इससे पहले भी सलमान खान कई मौकों पर महेंद्र सिंह धोनी से अपनी नजदीकियां जता चुके हैं। सलमान ने फिल्म ‘सुल्तान’ की रिलीज के समय भी महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी को अपने घर पर बुलाया था। इसके अलावा भी ऐसे कई मौके सामने आ चुके हैं जब धोनी दंपती सलमान खान के घर नजर आए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो ‘दस का दम’ शो में खान ने कहा कि उनके पिता भी इस शानदार क्रिकेटर को प्यार करते हैं। दरअसल शो के दौरान एक सवाल था कि कितने प्रतिशत भारतीय कपिल देव, सौरव गांगुली, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में से किसे सबसे अच्छा कप्तान मानते हैं। सवाल के जवाब में सलमान खान ने जवाब दिया कि मेरे पिता का मानना है कि धोनी सबसे ‘कूल कप्तान’ हैं। वो मैदान में भी गरिमा बनाए रखते हैं। क्रिकेट को जेंटलमैन गेम माना जाता है। इस खेल की भावना को वो मैदान में बनाकर रखते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular