Friday, April 24, 2026
Hometrendingन्यायाधीश मांडवी राजवी ने की बाल वाहिनियों की आकस्मिक चैकिंग, ज्यादातर नियम...

न्यायाधीश मांडवी राजवी ने की बाल वाहिनियों की आकस्मिक चैकिंग, ज्यादातर नियम विरू़द्ध चलती मिली

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव तथा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मांडवी राजवी ने गुरुवार को गंगाशहर रोड पर बाल वाहिनियों को रुकवाकर वाहनों की आकस्मिक जांच की। बाल वाहिनियों में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़े पुख्ता इंतजाम नहीं मिले। ज्यादातर वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाया हुआ पाया गया, जिससे किसी हादसे की संभावना रहती है। ज्यादातर बाल वाहिनियां नियम विरू़द्ध चलती पाई गई।

निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने देखा कि वाहनों के गेट के लाॅक टूटे हुए थे। चालकों के पास ड्राईवर के वैध लाईसेंस व पहचान दस्तावेज पूर्ण नहीं थे। कईं वाहनों पर नम्बर अंकित नहीं थे। विभिन्न अधिकारियों द्वारा वाहनों को सीज कर चालान काटे। मौके पर मिली एक स्कूल बस को परिवहन विभाग द्वारा चैक किया गया तो उसमें कई कमियां पाई गई। निरीक्षण के दोैरान, संजीव चौधरी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन पुलिस व ट्रेफिक पुलिस स्टाफ इत्यादि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!