Friday, March 29, 2024
Homeबीकानेरजीत की खुशी, कांग्रेस ने कलक्ट्रेट में मनाई होली, देखें वीडियो

जीत की खुशी, कांग्रेस ने कलक्ट्रेट में मनाई होली, देखें वीडियो

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

 

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश के उपचुनावों में मिली सफलता के साथ ही कांग्रेसजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कलक्ट्रेट पर चल रहे कांग्रेस के धरनास्थल पर जश्न का माहौल बना हुआ है। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद सरीखे नारे लगाते हुए जमकर खुशी मनाई। इस मौके पर जमकर गुलाल उड़ाई गई। डीजे बजाया गया। मिठाईयां बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत को कंधों पर उठा लिया।
उधर, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर लाल डूडी के नेतृत्व में जयपुर में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न जोरदार तरीके से मनाया। डूडी ने कहा है कि यह जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत है। उनके साथ जयपुर में जश्न मना रहे देहात जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष कौशल दुग्गड़ ने कहा कि इन नतीजों से साफ हो गया है कि प्रदेश की जनता अब भाजपा से तंग आ गई है। प्रदेश कांग्रेस सचिव जिया उर रहमान आरिफ, राजकुमार किराड़ू ने कहा है कि उपचुनावों के नतीजों से कांग्रेस में नए जोश का संचार हुआ है। प्रदेश की जनता आने वाले चुनावों में भाजपा को उखाड़ फेंकने के मूड में आ गई है। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद, फिरोज भाटी, आनंद कुमार जोशी, आनंद सिंह सोढ़ा, फूसराज गहलोत ने भी कांग्रेस की जीत को कार्यकर्ताओं की जीत बताया है।
इस बीच मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ ने जीत दर्ज कर ली है। वे 12934 वोटों से जीते हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी शक्ति सिंह हाड़ा को हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी की आधिकारिक रूप से जीत की घोषणा हो गई है। उधर, अलवर और अजमेर लोकसभा सीटों पर भी कांग्रेस प्रत्याशी वोटों के बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular