Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरसट्टा सच निकला तो उपचुनाव में इस पार्टी की हार तय

सट्टा सच निकला तो उपचुनाव में इस पार्टी की हार तय

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान में होने जा रहे लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच हार-जीत के दावे अभी से होने शुरू हो गए है। खासतौर से सट्टा बाजार पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।

सट्टा बाजार के सूत्रों के अनुसार उपचुनावों में फिलहाल कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सटोरिये सत्तारूढ़ भाजपा के बजाय कांग्रेस पर जीत का दावं लगा रहे हैं। गौरतलब है कि हाल में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में भी सटोरियों का आकलन सही साबित हुआ था। सटोरियों ने चुनाव में भाजपा की जीत बताई थी, साथ ही सीटें कम होने का दावा भी किया था। इनके ये दोनों ही आकलन सही साबित हुए। अब राजस्थान में अजमेर व अलवर लोकसभा सीट के लिए तथा मांडलगढ़ में विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं। फिलहाल तीनों ही सीटों पर भाजपा का कब्जा था, लेकिन उपचुनाव में सटोरिये कांग्रेस को मजबूत मान रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के भाव 35-40 पैसे तथा भाजपा के दो से ढाई रुपए है। इसी तरह अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के भाव जहां दस पैसे, वहीं भाजपा के भाव नौ से दस रुपए बताए जा रहे हैं। मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के भाव 45-50 पैसे तो भाजपा के दो रुपए मान रहे हैं। सट्टा बाजार के सूत्रों के अनुसार ये भाव प्रारंभिक आकलन के आधार पर है। इसमें अभी उतार-चढ़ाव आने की कम संभावना ही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!