Saturday, April 25, 2026
Hometrendingसूडान में खूनी संघर्ष के बीच जागी शांति की उम्‍मीद!

सूडान में खूनी संघर्ष के बीच जागी शांति की उम्‍मीद!

AdAdAdAdAdAdAd

अफ्रीकी महाद्वीप में स्थित सूडान में आर्मी और पैरामिलिट्री अर्धसैनिक बल के बीच बीते तीन सप्‍ताह से खूनी संघर्ष चल रहा है। रिपोर्टस के मुताबिक, यहां राजधानी खार्तूम से शुरू हुई हिंसा अब देश के कई हिस्सों में पहुंच चुकी है। इससे देश में सिविल वॉर की स्थिति पैदा हो गई है और माहौल काफी खराब हो गया है। पर अब इस हिंसा में शांति की उम्मीद जागी है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों पक्षों में आज सीधे तौर पर वार्ता होगी। यह वार्ता सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होगी। इसमें दोनों पक्षों की ओर से मुख्य लोग शामिल होंगे। सऊदी अरब और अमरीका की ओर से एक संयुक्त बयान में इस वार्ता के होने की पुष्टि की गई है।

आपको बता दें कि सूडान में चल रही खूनी जंग की वजह से अब तक 1 लाख से ज़्यादा सूडानी लोग अपने देश की बॉर्डर पार करके दूसरे देशों में शरण के लिए चले गए हैं। यह आँकड़ा आने वाले समय में 8 लाख को भी पार कर सकता है। वहीं अब तक 3,30,000 से ज़्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में यह आँकड़ा भी बढ़ सकता है। इन आँकड़ों की जानकारी यूनाइटेड नेशंस की तरफ से दी गई है।

सूडान में चल रही हिंसा के चलते भारत समेत कई देश अपने नागरिकों को निकाल रहे हैं। भारत अभी तक अपने हज़ारों नागरिकों को सूडान से निकाल चुका है और अभी भी यह प्रक्रिया जारी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!