Friday, April 24, 2026
Hometrendingइस हॉलीवुड अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, पढ़े पूरी...

इस हॉलीवुड अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, पढ़े पूरी न्यूज़

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली abhayindia.com सुर्खियों में रहने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन एक बार फिर चर्चा में आ गई है। पामेला एंडरसन ने शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देने का अनुरोध किया।

‘बेवाच’ आइकन और ‘बिग बॉस’ की पूर्व अतिथि स्टार पामेला एंडरसन ने पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने सभी सरकारी बैठकों, आयोजनों में केवल शाकाहारी भोजन परोसे जाना सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

हाई कोर्ट में ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध के संबंध में केंद्र सरकार ने कहा …

बीकानेर : भाजपा नेता के ससुर की ज्वेलरी शॉप पर चोरों ने की सेंधमारी, देखें वीडियो

अपने पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि सरकारी बैठकों और कार्यो में केवल स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन परोसकर वह जलवायु परिवर्तन के खिलाफ भारत की लड़ाई का नेतृत्व करें। पशु अधिकार समूह और अभिनेत्री ने समझाया कि मांस, अंडे और डेयरी के लिए जानवरों को पालना सभी मानव-प्रेरित ग्रीनहाउस-गैस उत्सर्जन का लगभग पांचवां हिस्सा है।

अगर आप भी सोने के गहने खरीदने जा रहे है तो यह खबर जरुर पढ़ ले, केंद्र सरकार …

उन्होंने कहा, “आपके देश के नवाचार और कृषि प्रधान इतिहास के साथ मुझे यकीन है कि भारत द्वारा उत्पादित सोया और अन्य बहुमुखी खाद्य पदार्थ इन हानिकारक खाद्य पदार्थो को आसानी से बदल सकते हैं।”  52 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, “मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप उन्हें दिखाएं कि अन्य के मुकाबले भारत उनके बराबर या उनसे अधिक श्रेष्ठ है।”

बीकानेर : इस योजना में स्वरोजगार के लिए ऋण हेतु अंतिम मौका, इच्छुक आवेदक…

जलवायु परिवर्तन पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण से प्रभावित प्रत्येक जीव के लिए मेरा दिल चिंतित हो जाता है। मुझे निवासियों के साथ-साथ उन जानवरों की भी चिंता है जो चेहरे पर मास्क नहीं लगा सकते या घर के अंदर नहीं रह सकते हैं।”

राजस्थान: केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च, देखें फोटो, वीडियो

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!