Friday, April 19, 2024
Homeबीकानेरगौवंश आंदोलन : धरनास्थल पर भूख हड़ताल का दौर शुरू

गौवंश आंदोलन : धरनास्थल पर भूख हड़ताल का दौर शुरू

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

 

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। निराश्रित गौवंश के लिए महफूज जगह मुहैया कराने की मांग को लेकर अल्पसंख्यक वर्ग के कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार से कलक्ट्रेट के समक्ष भूख हड़ताल शुरू कर दी। इन नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत के नेतृत्व में 17 जनवरी से धरना दे रही है, इसके बावजूद प्रशासन और सरकार गौवंश के मुद्दे पर हठधर्मिता दिखा रही है। उसके इस रवैये के खिलाफ अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े लोग भूख हड़ताल पर रहते हुए धरने का समर्थन करेंगे।
धरनास्थल पर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद ने ‘अभय इंडिया’ से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गाय माता के नाम पर हमेशा वोट ही मांगे है, लेकिन उसे महफूज रखने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। शहर में पंद्रह हजार से भी ज्यादा निराश्रित पशु घूम रहे हैं। पॉलीथिन थैलियां खाने से उनकी जानें जा रही है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर पिछले तीन साल से सरकार से अनुरोध कर रही है। यह मुद्दा केवल कांग्रेस या धरने का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत व अन्य का नहीं है, बल्कि यह मुद्दा समूचे शहर से जुड़ा है। पूर्व न्यास अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा गाय माता के नाम पर हमेशा हमें बदनाम करती रही है, लेकिन अब उसका असली चेहरा जनता के सामने आ रहा है।
इस बीच धरने का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस के धरने का समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। महिलाएं, संत और सभी वर्ग के लोग धरनास्थल पर पहुंच रहे हैं। सरकार को चाहिए कि वो समय रहते गौवंश के मुद्दे पर अपनी आंखें खोल लें, अन्यथा उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
ये बैठे हैं भूख हड़ताल पर
शुक्रवार को कलक्ट्रेट के समक्ष न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष माशूक अहमद, पूर्व पार्षद रमजान कच्छावा, अता हुसैन कादरी, नासिर तंवर, ऐनूल अहमद कादरी, एजाज पठान, अहमद अली भाटी, जाकिर पठान, जाकिर हुसैन नागौरी, इस्माइल खिलजी भूख हड़ताल पर बैठे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular