Friday, March 29, 2024
Homeबीकानेरस्वतंत्रता सेनानी व्यास का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

स्वतंत्रता सेनानी व्यास का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
मोहता चौक में स्वतंत्रता सेनानी दाऊलाल व्यास के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़े शहरवासी। फोटो : संजय बोड़ा
मोहता चौक में स्वतंत्रता सेनानी दाऊलाल व्यास के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़े शहरवासी। फोटो : संजय बोड़ा

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। स्वतंत्रता सेनानी दाऊलाल व्यास का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ भाटोलाई स्थित श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया गया। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस महानिरीक्षक विपिन कुमार पाण्डे तथा जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने व्यास के मोहता चौक स्थित आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें सलामी दी गई।

इससे पूर्व व्यास का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान के बाहर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। यहां से उनकी अंतिम यात्रा भाटोलाई स्थित श्मशान गृह पहुंची। जहां पूर्ण राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र बृजगोपाल व्यास ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण हर्ष, पूर्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार मीणा, जर्नादन कल्ला, पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन मकसूद अहमद, राजकुमार किराडू, पार्षद शिवकुमार रंगा, जिया उर रहमान, यशपाल गहलोत, रूपकिशोर व्यास, हीरालाल हर्ष, श्रीलाल व्यास, मनोज किराड़ू, बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश बोड़ा, दिनेश गुप्ता, धीरज जोशी, नौशाद अली, गिरिराज भादाणी, सुरेश नारायण पुरोहित सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि दाऊलाल व्यास का गुरूवार को 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। व्यास ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और बीकानेर में स्वतंत्रता की अलख जगाई। व्यास बीकानेर नगर परिषद में वार्ड पार्षद तथा पूगल के उप सरपंच रहे। उन्हेें वर्ष 2014 व वर्ष 2016 में राष्ट्रपति द्वारा आयोजित राष्ट्रपति एट होम में सम्मानित भी किया गया था।

 

आजादी की अलख जगाने वाले स्वतंत्रता सेनानी व्यास का निधन

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular