Tuesday, February 11, 2025
Hometrendingकिसान नेताओं ने भाजपा प्रत्‍याशी मेघवाल के समर्थन में भरी हुंकार

किसान नेताओं ने भाजपा प्रत्‍याशी मेघवाल के समर्थन में भरी हुंकार

Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में किसान नेताओं ने हुंकार भरते हुए भाजपा प्रत्‍याशी अर्जुनराम मेघवाल को जिताने की अपील की। ताल मैदान में आयोजित भाजपा के किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि आरएलडी सुप्रीमो जयंत चौधरी ने अपने भाषण से किसान सम्मेलन को संबोधित किया। उनके साथ भाजपा व राष्ट्रीय लोक दल के अनेक नेता भी पहुंचे।

आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मारवाड़ी में कहा कि पगड़ी में थारो सांसद घणोई चोखो लागे, राजस्थान का चौधरी चरण सिंह जी से पुराना नाता है। 1977 के चुनाव में हरिराम गोदारा को सांसद आपने बनाया। ये फैसले की घड़ी है और वैशाखी के पवित्र पर्व पर हल्की बरसात का जो शगुन इस सम्मेलन में हुआ है यह आपका मन बता रहा है। चौधरी ने कुंभाराम आर्य व दौलतराम सारण का याद करते हुए कहा कि इस क्षेत्र ने चौधरी साहब को बहुत मान दिया। चौधरी चरण सिंह ने खुले मंच से इस बात को उठाया ये देश के लिए दुर्भाग्य की बात है हमारी माताओं और बहनों को खुले में शौच करने को मजबूर है। उनकी जो सोच थी कि महिलाओं को खुले में शौच से मुक्ति मिले वो प्रधानमंत्री ने साकार कर उन्हें सच्ची पुष्पाजंलि दी है।

चौधरी ने कहा कि जो सरकार चौधरी चरण सिंह को सम्मान दे सकती है वह हमेशा किसानों का उत्थान करेगी। किसानों के प्रति सरकार की जिम्मेदारी और हमारी जवाबदेही है। बीकानेर से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम कहते है मेरे लिए शर्म की बात है में दलित हूं, रालोद को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए सभी को संकल्प लेना होगा।

लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने फेर आसी मोदी… गीत से संबोधन की शुरूआत करते हुए कहा बच्चा-बच्चा आज अबकी बार 400 पार का नारा दे रहा है। नरेंद्र मोदी हर गांव हर ढाणी तक पहुंच गए है। हर घर शौचालय, पक्के मकान, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन में नल से जल देने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से घर घर अनाज भेजने का काम मोदी ने किया। सौभाग्य योजना से बिजली कनेक्शन दे रहे है। पीएम सम्मान निधि की राशि सीधी आपके खाते में पहुंच रही है। इस तरह प्रधानमंत्री गांव गांव ढाणी ढाणी पहुंच गए।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मंजिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में सिर्फ गरीबी हटाने का नारा दिया पर कभी गरीबी नही हटाई गरीबी सिर्फ गांधी परिवार की हटी है। कांग्रेस ने नारा दिया कांग्रेस का नारा है रामनाम जपना पराया माल अपना। ये राम का नाम भी तब लेते है जब देश का माल लूटना हो।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि ये चुनाव देश की दशा व दिशा तय करने वाला चुनाव है। कांग्रेस सरकार मे मंत्री रहें आरएलडी नेता सुभाष गर्ग व बिजनौर सांसद मलूक नागर सहित विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी व पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सुरेद्र चुरा व विक्रमसिंह राजपुरोहित ने किया।

इस दौरान मंच पर रामप्रताप सारण, मालाराम सेरडिया, कुंभाराम गोदारा, तोलाराम नाई, तेजनाथ सिद्ध, राजेश पूनियां, मोडनाथ सिद्ध ने भाजपा जॉइन की। इन सभी का भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने पार्टी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। चौधरी चरणसिंह को याद किया, अतिथियों को पहनाया साफा भारत रत्न चौधरी चरणसिंह को सभी वक्ताओं ने याद किया। मंचासीन मंत्री सुमित गोदारा, मजेंद्रसिंह सिरसा, सुभाष गर्ग, भागीरथ मील, विधायक ताराचंद सारस्वत, जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने भी संबोधित किया। सभी अतिथियों को साफा पहना कर फुलमालाएं पहनाई गई।

सम्‍मेलन में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान राईन, भाजपा नेता बृजलाल तावणियां व किसनाराम गोदारा, मोमासर उपसरपंच जुगराज संचेती, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी, तोलियासर सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीलाल राजपुरोहित, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, कुंभनाथ सिद्ध, महेंद्रसिंह लखासर, महावीरप्रसाद अड़ावलिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, रजत आसोपा, भरत सुथार, लोकेश गौड़, विक्रमसिंह सत्तासर, धुड़ाराम डेलू, तोलाराम ज्याणी, हेमनाथ जाखड़, रामलाल ज्याणी, रतनसिंह राठौड़, पृथ्वीसिंह राजपुरोहित, अगरसिंह पडि़हार, नवरत्न घिंटाला, मोहननाथ सिद्ध, रामरतन घिंटाला, शुभकरण विश्नोई, बजरंगलाल सारस्वत, मांगीलाल गोदारा, ओमप्रकाश नाई, मोहननाथ सिद्ध, पवन स्वामी, सुभाष कमलियां, सुरजाराम महिया, भंवरलाल बाना, मांगीलाल राठी, भवानी तावणियां, महेश राजोतिया, संजय शर्मा, चंद्रप्रकाश बारूपाल, रामरतन जाट, राजेन्द्र वाल्मीकि, उत्तमनाथ सिद्ध, मूलचंद इन्दौरिया, शंकर जोशी, हुक्माराम भादू सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता, किसान शामिल हुए।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular