Thursday, June 4, 2026
Hometrendingमशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल नहीं रहे

मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल नहीं रहे

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली । 1944 से लगातार माता वैष्णो देवी के दरबार में होने वाले हर वार्षिक जागरण में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने वाले व सालों से भक्ति-भजन गाकर ईश्वर की उपासना करने वाले भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का आज निधन हो गया। वो 80 साल के थे। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले कई दिनों से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो में चल रहा था।

उन्होंने आज यानी शुक्रवार दोपहर करीब 12.15 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें कई बड़े मशहूर भजनों के साथ हिंदी फिल्मों में काफी हिट गाने देने के लिए जाना जाता है। माता रानी के भजनों को खासकर उनके ही नाम से जाना जाता रहा है। उनके इस तरह से अचानक चले जाने से उनके प्रशंसक सदमे में हैं और उनको ट्विटर पर इस तरह से याद कर रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!