Saturday, May 10, 2025
Homeबीकानेरबीकानेर में दो दशक से इस घर में मनाया जा रहा है...

बीकानेर में दो दशक से इस घर में मनाया जा रहा है दुर्गापूजा महोत्सव…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com पश्चिम बंगाल की तर्ज पर बीकानेर में भी कई स्थानों पर दुर्गापूजा महोत्सव मनाया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सामूहिक रूप से कहीं पर दुर्गापूजा महोत्सव नहीं हुआ।

रानी बाजार स्थित प्राचीन बंगाली मंदिर में भी इस बार दुर्गा माता की विशाल प्रतिमा नहीं सजी। हर साल वहां पर बंगाल से कारीगर आते हैं, जो देवी माता की प्रतिमा को आकार देते हैं। इस बार सार्वजनिक उत्सव नहीं हुआ।

यहां 21साल से परम्परा का निर्वाह…

भीतरी परकोटे में रत्ताणी व्यासों चौक से सदाफतेह की ओर जाने वाले रास्ते में स्थित घेरुलाल हर्ष कीे कोटड़ी में देवी भक्त विष्णुलाल देरासरी के निवास पर बीते 21 साल से दुर्गापूजा महोत्सव मनाय जा रहा है।

श्री नवदुर्गा एकजुट कमेटी के तत्वावधान में हर वर्ष देरासरी के आवास पर मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित की जाती है। कमेटी के अभिषेक देरासरी ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते उत्सव को सीमित रूप में मनाया जा रहा है।

प्रतिमा सजाई गई है, पूजा-अर्चना की जा रही है। लेेकिन सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही पूजा महोत्सव घर के सदस्यों की भागीदारी से मनाया जा रहा है। देरासरी के अनुसार वर्ष 2009 में पश्चिमी बंगाल(कृष्णा नगर) से देवी की प्रतिमा लाई गई थी, तब से ही पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। इस बार प्राचीन प्रतिमा विराजमान है।

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular