Friday, May 15, 2026
Hometrendingपीबीएम के नर्सिंग ऑफिसर्स ने दिखाया देशभक्ति का जज्‍बा, बॉर्डर पर ड्यूटी...

पीबीएम के नर्सिंग ऑफिसर्स ने दिखाया देशभक्ति का जज्‍बा, बॉर्डर पर ड्यूटी के लिए प्राचार्य को दिया पत्र

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर से सम्बद्ध पीबीएम अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर्स ने भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच भारतीय सेना की चिकित्सा सेवा में योगदान देने की इच्छा जताई है। नर्सिंग ऑफिसर्स ने आवश्यकता पड़ने पर बॉर्डर एरिया में ड्यूटी करने की सहमति दी है, ताकि युद्ध के दौरान घायल सैनिकों और प्रभावित लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सके।

इस पहल की सराहना करते हुए, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने नर्सिंग ऑफिसर्स के जज्बे को सम्मान दिया। प्राचार्य ने कहा, “नर्सिंग ऑफिसर्स की यह भावना अत्यंत प्रेरणादायक है। जरूरत पड़ने पर उनकी मांग को सक्षम स्तर पर रखा जाएगा, ताकि उनकी देशसेवा की भावना को पूरा समर्थन मिल सके।”

अस्पताल प्रशासन ने भी इसे देशभक्ति और मानवता की सेवा का अनुकरणीय कदम बताया। इस दौरान पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने कहा, “हमारे नर्सिंग ऑफिसर्स न केवल अस्पताल में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं, बल्कि राष्ट्रीय संकट के समय भी अपनी सेवाएं देने को तैयार हैं।” यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर है, और भारतीय सेना को हर स्तर पर सहयोग की आवश्यकता है। नर्सिंग ऑफिसर्स की यह पहल सेना और देशवासियों के लिए एक बड़ा संबल साबित होगी।

इन्होंने की बॉर्डर एरिया मे ड्यूटी लगाने की मांग

भवानी शंकर टाक, रवि आचार्य, अनिल चौधरी, श्योपत राम गोदारा, भूपेंद्र सिंह, रमन मीणा, अशोक जाजू, बलवीर सिंह, सूर्यकान्त गौड़, राजेंद्र कालवा, विकास खिचड़, आशीष भार्गव, कैलास भुआल आदि ने अपनी ड्यूटी बॉर्डर एरिया मे लगाने के लिए सहमति पत्र एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी को दिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!