Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेर'जय श्रीराम' के उद्घोष के साथ धर्मयात्रा में उमड़ रहा जनसमूह

‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ धर्मयात्रा में उमड़ रहा जनसमूह

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा यानी हिन्दू पंचांग के अनुसार मनाए जाने वाले नववर्ष के स्वागत की तैयारियों में समूचा शहर रंग गया है। हिन्दू जागरण मंच की ओर से स्थानीय एम. एम. ग्राउंड से धर्मयात्रा निकाली गई है। यात्रा दोपहर साढ़े तीन बजे ग्राउंड परिसर से रवाना हो गई। इसमें बड़ी संख्या में जनसमूह उमड़ रहा है। सिर पर केसरिया रंग के साफे बांधे लोग ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष लगा रहे हैं।

दो पहिया तिपहिया और डीजे वाहनों पर सवार लोगों में यात्रा का उत्साह देखते ही बन रहा है। यात्रा में शामिल लोगों का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया जा रहा है। यात्रा के रास्ते में शीतल जल, शर्बत आदि की व्यवस्थाएं की गई है। यात्रा के मद्देनजर घरों की छतें ही नहीं, बल्कि गली-चौक, चौराहे केसरिया रंग की पताकाओं से अट गई है।
शनिवार दोपहर एम. एम. ग्राउंड से रवाना हुई यात्रा पुष्करणा स्टेडियम, नत्थूसर गेट, बारह गुवाड़ चौक, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी मंदिर रोड, जोशीवाड़ा, कोटगेट, महात्मा गांधी मार्ग, शार्दुल सिंह सर्किल होते हुए मुख्य आयोजन स्थल जूनागढ़ के पास पहुंचेंगी।

हिन्दू जागरण मंच के प्रांत संयोजक जेठानंद व्यास ने बताया कि धर्मयात्रा रात्रि आठ बजे जूनागढ़ पहुंचेंगी। जहां महाआरती का आयोजन होगा। इस अवसर पर मंच पर स्वामी संवित् सोमगिरि महाराज, शिव सत्यनाथ महाराज, प्रांत प्रचार प्रमुख शैलेश गुप्ता सहित अनेक संत और मंच से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!