Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरडॉ. नंदकिशोर आचार्य को मिलेगा हिन्दी साहित्य का यह बड़ा पुरस्कार...

डॉ. नंदकिशोर आचार्य को मिलेगा हिन्दी साहित्य का यह बड़ा पुरस्कार…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। साहित्यकार एवं चिंतक डॉ. नंदकिशोर आचार्य को द्वारका निधि जयपुर द्वारा इस वर्ष का एडलोफ मागदालेना हैनी हिन्दी साहित्य पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार 1988 से इस संस्था द्वारा समग्र हिंदी साहित्य अवदान के लिए दिया जा रहा है। सम्मान समारोह सात अक्टूबर को जयपुर में होगा। इसमें डॉ. आचार्य को प्रशस्ति पत्र के साथ 51 हजार रुपए की सम्मान राशि भेंट की जाएगी।

आचार्य को इससे पूर्व मीरा पुरस्कार, बिहारी पुरस्कार, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, यूपी सरकार का महात्मा गांधी सम्मान, केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, सुब्रमण्यम भारती पुरस्कार, भुवनेश्वर पुरस्कार, विद्यानिवास स्मूर्ति सम्मान, महाराणा कुंभा पुरस्कार, नरेश मेहता सम्मान आदि कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

‘पत्थर क्या नींद से भी ज्यादा पारदर्शी होता है….’

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!