Hometrendingमुरलीधर व्‍यास कॉलोनी के परशुराम गेट पर अब टला खतरा, नई जालियों...

मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी के परशुराम गेट पर अब टला खतरा, नई जालियों से ढका खुला नाला

बीकानेर Abhayindia.com मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित श्रीपरशु राम गेट के आगे बने नाले पर लगी लोहे की जालियां अब दुरुस्‍त कर दी गई है। आपको बता दें कि पिछले दिनों सामाजिक कार्यकर्ता चौरू लाल सुथार ने इस समस्‍या से प्रशासन को अवगत कराया था। अभय इंडिया में भी इस समस्‍या को उजागर करते हुए हादसे की आशंका जताई गई थी।

सामाजिक कार्यकर्ता सुथार ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों इस समस्‍या का मौका मुआयना करने के बाद तुरंत संज्ञान लेकर दोनों ही क्षतिग्रस्त जालियों को कल बदल दिया गया व नई जालिया लगा दी गई। अब यह मार्ग सुरक्षित हो गया है। जनहित में किये गए इस कार्य के लिए उन्‍होंने नगर निगम के अधिकारियों की सराहना की।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular