Saturday, May 16, 2026
Hometrendingसीपी राधाकृष्णन होंगे देश के नए उपराष्‍ट्रपति, 452 वोट हासिल कर जीते...

सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के नए उपराष्‍ट्रपति, 452 वोट हासिल कर जीते चुनाव

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com देश के उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का ऐलान हो गया है। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने इस चुनाव को जीत लिया है और इसके साथ ही वह देश के नए उपराष्ट्रपति बनने वाले हैं। इस चुनाव में सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले हैं। उनके सामने विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज बी. सुर्दशन रेड्डी को मैदान में उतारा था। रेड्डी को महज 300 वोट ही मिल पाए। भाजपा ने दावा किया है कि चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग भी हुई है।

उपराष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का सीधा मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी से था। सोमवार को संसद परिसर में पक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में सियासी गहमागहमी रही। सत्ताधारी राजग गठबंधन के सांसदों की कार्यशाला बैठक में चुनावी प्रक्रिया तथा मतदान करने के तौर-तरीके समझाए गए। आपको बता दें कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ।

आपको बता दें कि राज्यसभा और लोकसभा को मिलाकर कुल 788 सांसद है, लेकिन फिलहाल दोनों सदनों में कुल 7 सीटें रिक्त है। इस तरह उपराष्ट्रपति चुनाव में 781 सांसदों को वोट करना था। इनमें से 12 सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। यानी उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 769 सांसदों ने वोट डाला।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!