Saturday, April 25, 2026
Hometrendingकैप्‍टन से कांग्रेस को नहीं हो नुकसान, इसलिए सीएम गहलोत ने दी...

कैप्‍टन से कांग्रेस को नहीं हो नुकसान, इसलिए सीएम गहलोत ने दी ये नसीहत…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com पंजाब कांग्रेस में आपसी विवाद के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है। सीएम गहलोत ने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ऐसा कोई कदम नहीं उठायेंगे, जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो। कैप्टन साहब ने स्वयं कहा कि पार्टी ने उन्हें साढे़ नौ साल तक मुख्यमंत्री बनाकर रखा है। उन्होंने अपनी सर्वोच्‍च क्षमता के अनुरूप कार्य कर पंजाब की जनता की सेवा की है। हाईकमान को कई बार विधायकों एवं आमजन से मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी हित में निर्णय करने पड़ते हैं। मेरा व्यक्तिगत भी मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष कई नेता, जो मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में होते हैं, उनकी नाराजगी मोल लेकर ही मुख्यमंत्री का चयन करते हैं।

सीएम गहलोत ने लिखा- मुख्यमंत्री को बदलते वक्त हाईकमान के फैसले से नाराज होकर लोग उसे गलत ठहराने लग जाते हैं। ऐसे क्षणों में अपनी अर्न्तरात्मा को सुनना चाहिए। मेरा मानना है कि देश फासिस्टी ताकतों के कारण किस दिशा में जा रहा है, यह हम सभी देशवासियों के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। इसलिए ऐसे समय हम सभी कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी देश हित में बढ़ जाती है। हमें अपने से ऊपर उठकर पार्टी व देश हित में सोचना होगा। कैप्टन साहब पार्टी के सम्मानित नेता हैं। मुझे उम्मीद है कि वो आगे भी पार्टी का हित आगे रखकर ही कार्य करते रहेंगे।

आपको बता दें कि पंजाब की राजनीति में आखिर वही हो गया जिसकी चर्चा लंबे समय से हो रही थी। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को इस्तीफा सौंपने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुलकर कांग्रेस आलाकमान से अपनी नाराजगी जाहिर की। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैंने आज सुबह ही इस्तीफा देने का फैसला कर लिया था।

राजस्‍थान : नई गाइडलाइन जारी, पहली से 8वीं तक के स्‍कूल खुलेंगे, शादी समारोह में अब…

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान सरकार ने कोरोना संक्रमण कोरोना के मामलों में कमी के बाद आज नई गाइडलाइन जारी कर दी है। गृह विभाग ने नई गाइडलाइन में अब पहली से लेकर 8वीं तक कक्षा के लिए स्कूल खोलने का फैसला किया है। शादी समारोह में अब 200 लोगों के शामिल होने की छूट दी गई है। अभी तक शादियों में 50 लोग ही शामिल हो सकते थे। 20 सितंबर से छठवीं से आठवीं और 27 सितंबर से पहली से पांचवीं क्लास तक के बच्चों के स्कूल खुलेंगे। पहले फेज में 50 प्रतिशत बच्चों को ही स्कूल बुलाया जाएगा। प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में अब 100 प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाया जाएगा।

नई गाइडलाइन के अनुसार, सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्टीप्लेक्स पूरी क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। वे ही दर्शक जा सकेंगे, जिन्होंने वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवा ली हो। बिना वैक्सीन वालों को अनुमति नहीं होगी। रेस्टोरेंट पूरी क्षमता के साथ सुबह 9 से रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। जिम, योग सेंटर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। 20 सितंबर से स्विमिंग पूल केवल उन लोगों के लिए खुलेंगे, जिन्होंने वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवा ली हो। जनजातीय विकास विभाग और सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के हॉस्टल 20 सिंतबर से खुलेंगे। इन हॉस्टल के लिए दोनों विभाग अलग से गाइडलाइन जारी करेंगे।

बच्‍चे बाध्य नहीं होंगे…

नई गाइडलाइन के अनुसार, भले ही स्‍कूल खोलने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन सभी कक्षाओं के बच्चों को स्कूल बुलाने से पहले उनके माता-पिता की सहमति अनिवार्य होगी, जो माता-पिता अपने बच्चों को ऑफलाइन क्लास के लिए नहीं भेजना चाहते, उन्हें स्कूल बुलाने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे। जो माता-पिता बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते, उनके लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था जारी रखनी होगी।

मुख्‍य सचिव के बीकानेर दौरे को लेकर भाजपा नेता ने उठाए ये सवाल?

बीकानेर में मुख्य सचिव ने कहा- प्रशासन शहरों और गांवों के संग अभियान का हो प्रभावी क्रियान्वयन

एनआरसीसी कर रहा ऊंटनी के दूध और बाजरे से तैयार उत्‍पाद पार्लर में उतारने की तैयारी…

प्रशासन शहरों और गांव के संग अभियान में राजस्‍व सेवा के कर्मचारी-अधिकारी लगाएंगे अड़ंगा!

अवैध खनन के मामले में सरकार को घेरने के बजाय खुद ही घिर गया विपक्ष!

विधानसभा में भी गूंजा पुलिस अफसर के वीडियो का मामला, आरोपी रिमांड पर

राजस्‍थान में क्‍यों लगा मंत्रिमंडल विस्‍तार और फेरबदल पर ब्रेक? प्रभारी माकन ने बताई ये खास वजह…

जेईई मेन में भी सिंथेसिस के होनहारों का डंका, अनुश्री, गौतम सहित इन्‍होंने दिखाया कमाल…

दुर्घटनाओं में घायल होने वालों को अस्‍पताल पहुंचाने पर मिलेगा इनाम, सरकार ने…

राजस्‍थान में अभी नहीं होगी मानसून की विदाई, आगे खिसक रही तारीख, इन इलाकों में…

राजस्‍थान : स्‍कूल खोलने और तबादलों को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही ये बड़ी बात…

राजस्‍थान : खूब ही बरस रहा सितम्‍बर, 15 दिन में बांधों के सूखे हलक हो गए तर

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!