








नई दिल्ली Abhayindia.com कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त किए जाने के मामले के बाद से कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा जाहिर कर रही है। इसी बीच, राजधानी दिल्ली में एक बड़ी राष्ट्रव्यापी रैली की तैयारी की जा रही है। इस रैली में राजस्थान कांग्रेस को भी एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। हालांकि रैली की तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रसतावित इस राष्ट्रव्यापी रैली में देश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता जुटेंगे।रैली के लिए राजस्थान से एक लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से करीब पांच सौ लोगों को ले जाया जाएगा।
इस बीच, रैली की तैयारियों के संदर्भ में आज प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस के जिला प्रभारियों ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। बताया जाता है कि कांग्रेस के जिला जिला प्रभारियों को आज रात तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को जिलों की सूची सौंपनी है कि किस जिले से कितने लोग दिल्ली जाएंगे।





