Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरडॉ. रविन्द्र मंगल का अभिनंदन 30 को

डॉ. रविन्द्र मंगल का अभिनंदन 30 को

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से विभूषित डॉ. रविन्द्र मंगल पुस्तक लेखन के साथ-साथ लर्निंग बाय डूइंग का नवाचार कर खासे चर्चा में हैं। विद्यार्थियों में विषय की गूढ़ता को समझने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने में इनका सक्रिय योगदान है। डॉ. मंगल की ओर से समाज को दी जी रही सेवाओं के मद्देनजर बाबा रामदेव पार्क विकास समिति मरुधर नगर की ओर से 30 सितम्बर को सुबह आठ बजे मरुधर नगर के बाबा रामदेव पार्क परिसर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि राजकीय डूंगर कॉलेज में भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मंगल महाविद्यालय शिक्षण के अलावा समाज के उपेक्षित व शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग और महिला शिक्षा में शिक्षा के प्रचार व वैज्ञानिक सोच विकसित करने की दिशा में सक्रिय रहते है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!