Hometrendingसाइबर क्राइम से निपटने के लिए स्‍थापित होगा सेंटर, 18.40 करोड़ रुपए...

साइबर क्राइम से निपटने के लिए स्‍थापित होगा सेंटर, 18.40 करोड़ रुपए की मंजूरी

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में साइबर क्राइम के बढते मामलों को देखते हुए सरकार भी इससे निपटने के लिए अहम कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में सेंटर फॉर साइबर सिक्योरिटी, काउंटर टेरेरिज्म एंड एंटी–इन्सर्जेंसी की स्थापना की जा रही है। इस सेंटर की स्थापना और उपकरणों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 18.40 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के साथ ही सेंटर के अंतर्गत राज्य स्तरीय, रेंज/आयुक्तालय स्तरीय तथा जिला स्तरीय लैब विकसित की जाएगी। लैब में राज्य के लिए साइबर सुरक्षा, अपराधों की आसूचना, अनुसंधान तथा रोकथाम के लिए विभिन्न राज्य तथा देशों में मौजूद सरकारी एजेंसियों से संपर्क कर सॉफ्टवेयर विकसित किया जाएगा।

सेंटर की स्थापना से नए–नए मालवेयर, थ्रेट्स, वायरस के बारे में अपडेट किए जाने में सहायता मिलेगी। साथ ही साइबर क्राइम के बारे में नवीनतम अपडेट्स के लिए राज्य स्तरीय लैब में प्रशिक्षण भी करवाया जाएगा।

आपको बता दें कि प्रदेश के सभी जिलों में साइबर थानों की स्थापना हो चुकी है। इन थानों में अपराधों के अनुसंधान के लिए आवश्यक उपकरण भी प्रदान किए जा चुके हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular