Thursday, May 14, 2026
Hometrendingबॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। मुंबई के बांद्रा के घर में सुशांत ने अपनी जान दी। सुंशांत सिंह के सुसाइड की वजह अभी साफ नहीं है। सुशांत के नौकर ने इसकी जानकारी दी।

सुशांत ने सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2009 में जी टीवी पर आने वाले फेमस टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से की थी। साल 2011 तक सुशांत ने इस सीरियल में काम किया। सुशांत ने साल 2013 में बॉलीवुड में अभिषेक कपूर की फिल्म ‘काइ पो चे’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अभी तक ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘राब्ता’ और केदारनाथ जैसी फिल्में की है।

सुशांत अपने शुरुआती दिनों में शामक दावर के एकेडमी में डांस भी सीखते थे। पवित्र रिश्ता में अर्चना का किरदार निभाने वाली अकिंता लोखड़े से सुशांत का काफी दिनों तक अफेयर चला, लेकिन बाद में ये अलग भी हो गए। फिल्म ‘राब्ता’ की शूटिंग के दौरान उनका और कृति सैनन का अफेयर शुरू हुआ था। दोनों को कई बार साथ देखा गया, लेकिन खबरों के मुताबिक, दोनों अब साथ नहीं हैं।

सुशांत की फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई थी, इसमें इन्होंने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की रियल लाइफ पर आधारिक बायोपिक की थी। जल्द ही सुशांत फिल्म सोन चिड़िया में डकैत के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म 8 फरवरी को रिलीज होगी। जिसका ट्रेलर भी आ चुका है। इनकी सफलता के चलते इन्हें 12 फिल्में ऑफर हुई हैं। इसके बारे में खुद सुशांत ने खुलासा किया था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!