Saturday, April 25, 2026
Hometrendingरीट मामले को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व शिक्षा मंत्री के आवास...

रीट मामले को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व शिक्षा मंत्री के आवास की दीवारों पर लिखा- नाथी का बाड़ा…

AdAdAdAdAdAdAd

सीकर Abhayindia.com प्रदेश में रीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में जयपुर में प्रदर्शन कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध की गूंज बुधवार देर रात सीकर में पूर्व शिक्षा मंत्री के घर तक सुनाई दी। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा के आवास की दीवारों तथा बोर्ड पर काली स्याही से नाथी का बाड़ा लिखकर विरोध जताया।

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता देर रात डोटासरा के आवास पर पहुंचे और उनके मकान व नाम पट्टिका पर काली स्याही से नाथी का बाड़ा लिखने लगे। कार्यकर्ताओं ने कई जगह नाथी बाड़ा लिखकर आक्रोश जताया। इस दौरान यशपाल गुर्जर, मोहन गुर्जर, त्रिभुवन सिंह, निश्चय जीनगर, मुकेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!