







बीकानेर Abhayindia.com डूंगरगढ सीट पर भाजपा के ताराचंद सारस्वत आगे निकल गए हैं। पांचवें राउंड की मतगणना में ताराचंद सारवत को 14776 वोट मिले हैं। वहीं, माकपा के गिरधारी महिया 14422 वोट लेकर दूसरे तथा कांग्रेस के मंगलाराम गोदारा 10957 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
बीकानेर पश्चिम सीट पर सातवें राउंड की गणना में भी भाजपा के जेठानंद व्यास 36179 वोट लेकर आगे चल रहे हैं। व्यास को 36179 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के बीडी कल्ला को 31449 वोट मिले हैं। इस तरह व्यास 4730 वोटों से आगे चल रहे हैं।
नोखा सीट पर सातवें राउंड में कांग्रेस और भाजपा में टक्कर की स्थिति बन गई है। वहीं, कोलायत में चौथे राउंड की गणना में भी भाजपा के अंशुमान आगे चल रहे हैं। खाजूवाला में भाजपा के डॉ. विश्वनाथ मेघवाल आगे चल रहे हैं। बीकानेर पूर्व से तीसरे राउंड में सिद्धी कुमारी 15493 वोट लेकर आगे है। वहीं कांग्रेस के यशपाल गहलोत को 10746 वोट मिले हैं।
खाजूवाला आठवां राउंड तक
गोविंद राम 25305
विश्वनाथ मेघवाल 38479
कोलायत पांचवां राउंड
अंशुमान सिंह 22366
भवरसिंह भाटी 10211
रेवंतराम पंवार 3492
नोखा 8 वां राउंड
बिहारी लाल 32015
सुशीला डूडी 33474
बीकानेर पश्चिम सीट से छठे राउंड की मतगणना में भाजपा के जेठानंद व्यास 11410 वोट से आगे चल रहे हैं। व्यास को 34753 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के बीडी कल्ला को 23343 वोट मिले हैं।
लूनकरणसर विधानसभा सीट पर कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी में कांटे की टक्कर चल रही है। चौथे राउंड में भाजपा के सुमित गोदारा आगे हो गए हैं।
तीसरे राउंड तक कांग्रेस के राजेन्द्र मूंड 7684 वोट लेकर आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के सुमित गोदारा 7177 वोट लेकर दूसरे तथा निर्दलीय प्रभुदयाल सारस्वत 7169 वोट से तीसरे नंबर पर है।
बीकानेर पूर्व सीट से दूसरे राउंड तक भाजपा की सिद्धीकुमारी 10658 वोट लेकर आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस के यशपाल गहलोत 7363 वोट से दूसरे नंबर पर है।
बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट से चौथे राउंड के मतों की गणना में भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास 4438 वोट से आगे चल रहे हैं। व्यास को 21954 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. बीडी कल्ला को 17516 वोट मिले हैं।
बीकानेर जिले की डूंगरगढ विधानसभा सीट पर माकपा के प्रत्याशी गिरधारी लाल महिया आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड में महिया 4566 वोट लेकर आगे चल रहे हैें। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा को 2297 तथा भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत को 1845 वोट मिले हैं।
नोखा विधानसभा सीट से तीसरे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल बिश्नोई 15441 वोट लेकर आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सुशीला डूडी 9895 वौट लेकर दूसरे तथा निर्दलीय कन्हैयालाल झंवर 2476 वोट लेकर तीसरे नंबर पर है।
कोलायत सीट से तीसरे राउंड में भाजपा के अंशुमान सिंह 13241 वोट लेकर आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के भंवर सिंह भाटी 6313 वोट से दूसरे तथा आरएलपी के रेवंतराम पंवार 2381 वोट से तीसरे नंबर पर है।



