Wednesday, May 13, 2026
Hometrendingअसम में एक बार फिर भाजपा सरकार, हिमंत सरमा 51 हजार वोट...

असम में एक बार फिर भाजपा सरकार, हिमंत सरमा 51 हजार वोट से आगे, कांग्रेस के गोगोई हारे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com असम विधानसभा चुनाव 2026 रुझानों में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाती दिख रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक, 126 सीट वाली असम विधानसभा में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि उसके मुकाबले कांग्रेस काफी पीछे छूट गई। भाजपा की इस जीत का शिल्पकार बताया जा रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब हिमंत ने असम में भाजपा का झंडा बुलंद करने की जिम्मेदारी संभाली और उसे अंजाम तक पहुंचाया। वह ये काम 2016 से ही करते आ रहे हैं। यह बात अलग है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने का पहला मौका 2021 में मिला था।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी विधानसभा सीट पर 51062 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, जोरहाट विधानसभा से चुनाव लड़ रहे असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई बीजेपी उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी से 23182 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए हैं।

असम के रुझानों पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि लोगों को न्याय मिला, इसीलिए वे खुश थे, और उन्हें लगता है कि अगर BJP सरकार बनी रहती है, तो और भी ज्यादा विकास होगा। असम BJP के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा, “मैं असम और बंगाल की जनता का धन्यवाद करता हूं। यह एक ऐतिहासिक जनादेश है… मैं PM मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर उन्होंने जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए उनका धन्यवाद करता हूं।” BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “रुझान संकेत दे रहे हैं कि BJP निर्णायक और जबरदस्त जीत की ओर बढ़ रही है।”

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!