








बीकानेर Abhayindia.com दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को संसद घेराव किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। इस कार्यक्रम में बीकानेर से भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण व्यास के नेतृत्व में बीकानेर से गए करीब 300 युवाओं ने भागीदारी निभाई।
युवा कांगे्रस के अरूण व्यास के अनुसार भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास के आह्वान पर किसान विरोधी बिल,महंगाई, भष्ट्राचार बेरोजगारी व पेगासस प्रकरण को लेकर यह प्रदर्शन किया गया था। दिल्ली पुलिस ने युवाओं के काफिले को बीच रास्ते ही रोककर गिरफ्तार किया, इस दौरान बीकानेर के करीब 70 युवाओं को अंबेडकर भवन के समीप से गिरफ्तार कर शहर से दूर छोड़ा गया। इस कारण वो प्रदर्शन का हिस्सा नहीं बन सके।
लेकिन युवाओं ने विरोध प्रदर्शन को लेकर जबर्दस्त जोश दिखा। गिरफ्तारी में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के जिला महासचिव रविकांत वाल्मीकि, नरनारायण स्वामी,मैक्स नायक,गुलशन शर्मा,अनिरुद्ध पुरोहित,राजा पंडित, योगेश आचार्य,शशिशेखर जोशी,माइकल पंडित, मोहित भादाणी, सुरेश बॉबी, ऋषि आचार्य,आकाश तेजी,मुरली किराड़ू,अंशुमान पुरोहित, भवानी आसेरी, मोहम्मद हारून,विकास चांवरिया अमजद अली आदि शामिल थे।





