Tuesday, April 22, 2025
Hometrendingबीकानेर : मरुनायक चौक में होली का थम्ब रोपित, विधिविधान से हुआ...

बीकानेर : मरुनायक चौक में होली का थम्ब रोपित, विधिविधान से हुआ पूजन…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com होली पर्व अब ज्यादा दूर नहीं है। शहर में इन दिनों रम्मतों का पूर्वाभ्सास जोर-शोर से चल रहा है। वहीं सोमवार को श्री मरुनायाक ट्रस्ट की ओर से मरुनायक मंदिर के समीप होली का थम्ब रोपित किया गया।

मुहूर्त के अनुसार दोपहर 3 बजे पंडित अजय कुमार देराश्री के सानिध्य में थम्ब पूजन किया गया। यह थम्ब होली के बाद हटाया जाएगा। मान्यता है कि पर्व पर कुशल मंगल रहे इसके लिए यह थम्ब पूजन की परम्परा है। हलांकि शहर में अन्य मोहल्लों में होलाष्टक के दिन थम्ब रोपित किए जाएंगे।

मरुनायक चौक में ट्रस्ट की आरै से बालमुकुंद करनानी,घनश्याम लखानी गोपाल कृष्ण मोहता, रतन लाल कोठारी, गणेश करनानी, परिमल,सत्यनारायण बिहानी सत्यनारायण जोशी, शिवशंकर गजानी, विजय कुमार जोशी, विजय कृष्ण मोहता, सन्नू कलवानी, मेघसा जोशी, आसाराम कच्छावा, ललित बिनानी, रवि मारू, दीप ओझा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ढोल पूजन 10 से होगा आगाज…

ट्रस्ट के घनश्याम लखानी के अनुसार मरुनायक चौक में आज थम्ब पूजन किया गया है। अब 10 मार्च को ढोल पूजन होगा, इसी दिन रात को डांडिया नृत्य शुरू हो जाएगा, जो होली तक चलेगा। वहीं 11 मार्च को मंदिर में फाग उत्सव होगा। मरुनायक चौक में 15 मार्च रात नौ बजे से हैडाऊ-मेहरी रम्मत का मंचन शुरू होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular