Saturday, May 17, 2025
Hometrendingबीकानेर : नवविवाहित जोड़े के शव पानी के टांके में मिले, जांच...

बीकानेर : नवविवाहित जोड़े के शव पानी के टांके में मिले, जांच में जुटी पुलिस…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित जोड़े के शव पानी के टांके में मिले हैं।  पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, टाट गांव निवासी 29 वर्षीय मदनलाल पुत्र पूर्णाराम मेघवाल व उसकी पत्नी राजू देवी ने पानी के टांके में कूदकर जान दे दी। पानी का टांका मृतक के घर से करीब 80 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल के परिसर में बना है। यह स्कूल बंद रहती है, वहीं टांका सार्वजनिक उपयोग का है। दोनों की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी। बहरहाल, पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

इधर, मंगलवार को बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाले पति-पत्नी अचेतावस्‍था में मिले थे। पत्‍नी की बाद में मौत हो गई। पति के खिलाफ मृतका के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular