Thursday, March 28, 2024
Hometrendingभारत जोड़ो यात्रा पर निकली कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, 8 विधायक...

भारत जोड़ो यात्रा पर निकली कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, 8 विधायक भाजपा में हुए शामिल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्‍ली Abhayindia.com कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पर निकली कांग्रेस को गोवा राज्य से बड़ा झटका लगा है। गोवा में कांग्रेस पार्टी के 8 विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने इस तरह के भाजपा के कथित अभियान की आशंका राजस्थान को लेकर भी जताई थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने भाजपा पर चुनी हुई सरकार गिराने की साजिश के आरोप भी लगाए थे। गोवा में 8 कांग्रेसी विधायकों के भाजपा में शामिल होने की खबर ने राजस्थान के सियासी गलियारों में भी हड़कंप मचा दिया है। प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच इस बात की चर्चा शुरू हो गई है। साथ ही इस घटनाक्रम को राजस्थान की राजनीति और खासकर राजस्थान कांग्रेस में चल रही गुटबाज़ी से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

ये आठ विधायक शामिल हुए…

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिगंबर कामत और नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डी लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नायक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रुडॉल्फ फर्नांडिस जैसे नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि 0 सीटों वाली गोवा विधानसभा में भाजपा के पास 20 विधायक थे। वहीं, कांग्रेस के पास 11 सीटें थीं। इसके अलावा महाराष्ट्रवादी गोमांतक के पास दो व गोवा फॉरवर्ड पार्टी की एक सीट है। वहीं अन्य के खाते में छह सीटें हैं। कांग्रेस के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस के पास विधानसभा में सिर्फ तीन सीटे ही बची हैं। वहीं, भाजपा की संख्या बढ़कर 28 हो गई।

विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने आज ही कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल को भाजपा में विलय करने पर निर्णय लिया गया था। इसके बाद इन विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी मुलाकात की थी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular