HometrendingRajasthan Weather : फिर शुरू हुआ हीटवेव का दौर, 45 के पार...

Rajasthan Weather : फिर शुरू हुआ हीटवेव का दौर, 45 के पार जाएगा पारा, जानें- ताजा अपडेट…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में प्रचंड गर्मी का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। असल में, पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्‍म हो गया है। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में पारा 45 के पार भी जाने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 45.9 डिग्री दर्ज किया गया है। अगले दिनों में प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। प्रदेशवासियों को प्रचंड गर्मी से राहत 19 व 20 मई को मिल सकती है। इस दौरान कुछ स्‍थानों पर एक बार फिर आंधी और बारिश की गत‍िविधियां शुरू हो जाएगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular